September 10, 2026
Film

Hanuman Ansh की वर्ल्डवाइड रिलीज 11 को

कांतारा और केजीएफ की प्रोड्यूसर कंपनी होम्बले ने ली दुनियाभर में फिल्म की रिलीज की जिम्मेदारी

पिछले दिनों बेहद कम बजट से बनी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देने वाली फिल्म हनुमान अंश अब वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए 11 सितंबर का दिन इसलिए चुना क्योंकि इस दिन नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि मनाई जाती है जिनको आधार में रखकर यह फिल्म बनाई गई है। इस दिन पर उनके भक्त कैंची धाम, वृंदावन आश्रम और मंदिरों में पूजा पाठ और भंडारा करते हैं। महज एक करोड़ सत्तर लाख के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 156 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और शो अब भी कम नहीं हो रहे हैं। अब होम्बले फिल्म्स इसे 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज करा रही है, इसी कंपनी ने कांतारा के पहले पार्ट और केजीएफ आदि फिल्में प्रोड्यूस की हैं।