BJP ने सात मोर्चा प्रभारी बनाए, मध्यप्रदेश से गजेंद्र पटेल और लाल सिंह आर्य
गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा और लाल सिंह आर्य को किसान मोर्चा में मुखिया बनाया गया
भारतीय जनता पार्टी ने सात मोर्चों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सांसद हरीश द्विवेदी युवा मोर्चा के प्रभारी बने हैं जबकि राजस्थान से सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा का प्रभार दिया गया है। आंध्र में प्रदेश अध्यक्ष रहीं पुरंदेश्वरी महिला मोर्चा की प्रभारी बनाई गई हैं। नितिन नबीन द्वारा जारी सूची के मुताबिक एससी मोर्चा अब संजय भाटिया संभालेंगे वहीं ओबीसी मोर्चा वैजयंत पांडा को सौंपा गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए गजेंद्र पटेल को चुना गया है और किसान मोर्चा अब मध्यप्रदेश में मंत्री रहे लाल सिंह आर्य संभालेंगे। किसान मोर्चा के प्रभारी बने लाल सिंह आर्य प्रमुख दलित नेता हैं और फिलहाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के साथ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भी रहे हैं। गजेंद्र पटेल आदिवासी नेता हैं। वो मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
