October 8, 2026
Film

Rajpal ने कोर्ट से कहा जहां चाहें पहुंचा दीजिए

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव फंसे हुए हैं

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में बुरी तरह उलझे हैं और उनके फिर जेल जाने के आसार बन रहे हैं इसी संदर्भ में जब उनकी सुप्रीम कोर्ट में पेशी हुई तो उन्होंने बताया कि 2010 में ‘अता पता लापता’ नाम की फिल्म बनाने के चक्कर में उन्हें करोड़ों का नुकसान हो चुका है और अब कोर्ट उन्हें कहीं भी भेजने को कहेगा तो वे चले जाएंगे। दरअसल कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजपाल की जगह जेल में है और इसी बात पर राजपाल ने यह कहा है। राजपाल ने कोर्ट को बताया कि मैं 16 साल में 250 फिल्में कर चुका हूं। राजपाल ने बताया कि उनकी फिल्म एक थिएटर में भी रिलीज नहीं हो सकी और इस फिल्म से उन्हें जितना नुकसान हुआ उतना कभी नहीं हुआ था। दरअसल राजपाल ने अता पता लापता बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स से लगभग 5 करोड़ रुपए लिए थे। फिल्म 2012 में रिलीज हुई लेकिन पैसा नहीं निकल सका। राजपाल के चेक बाउंस होने पर समझौता हुआ लेकिन फिर भी राजपाल पैसे नहीं चुका सके। फरवरी 2026 में राजपाल को तिहाड़ जाना पड़ा और अब दो करोड़ जमा करने का आदेश आने के बाद वे कह रहे हैं कि वे कोशिश कर सकते हैं लेकिन उनके पास पैसे नहीं बचे हैं।