Supreme Court से राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला अब स्थानीय अदालत के पास
सुप्रीम कोर्ट ने गुण दोष पर बिना टिप्पणी किए मामला स्थानीय अदालत के पास ही फैसले के लिए दिया
राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में चढ़ावे में चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर तो निपट गया है। अब याचिकाकर्ता सुनवाई में निचली अदालत को सहायता करेंगे। एसआईटी निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुका है और अब वहीं सुनवाई होगी। इससे पहले यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि चढ़ावे में से कुछ लोगों ने पैसे अपने पास रख लिए थे वे निवेश कर देते थे या बैंक में जमा कर लेते थे। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को स्थानीय अदालत में अपनी बात रखने और को कहा है। कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि उसने गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी है यानी आरोपों को सही या गलत नहीं ठहराया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर जमीन पर नई याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इस याचिका में कहा गया था कि जिस जमीन को लेकर कोर्ट का फैसला आया था राम मंदिर उसी जमीन पर बना है या नहीं।
