Amir के भांजे को नोटिस 28 से पहले भारत छोड़ें
विदेशी नागरिक होकर भी भारत में धरना प्रदर्शन जैसी हरकतों में शामिल होने पर दिया गया नोटिस
बॉलीवुड में काम कर चुके और अमेरिकी नागरिक इमरान खान को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इमरान आमिर खान का भांजा है। दरअसल अमेरिकी पासपोर्ट वाले इमरान ने पिछले दिनों धरना प्रदर्शन वगैरह में भाग लिया था जबकि किसी विदेशी को इस तरह की इजाजत नहीं होती है। देश छोड़ने के लिए नोटिस भेजा है। इमरान को 28 अक्टूबर से पहले भारत छोड़ने को कहा गया है। विपक्ष ने इस मामले पर विरोध जताया है। सुप्रिया सुले का कहना है कि विरोध पर किसी को देश से निकालना गलत है। प्रदर्शन के दौरान इमरान को हिरासत में लिया गया था इसके बाद इमिग्रेशन एक्ट में उन्हें नोटिस दिया गया है। एफआरआरओ मुंबई कार्यालय ने इमरान को नोटिस जारी करते हुए 28 अक्टूबर से पहले देश छोड़ने का को कहा है। इमरान पर बीएनएस की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) लगाई गई हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इमरान की शिकायत की थी।
