Mamata Banerjee के सामने उनके भतीजे के पीए को पकड़ ले गई पुलिस
एक जमीन घोटाले में आरोपी सुमित ने सुप्रीम कोर्ट तक लगाया पूरा जोर लेकिन गिरफ्तारी नहीं रुक सकी
ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के पसेक्रेटरी सुमित रॉय जमीन मामले में हेराफेरी के चलते सीआईडी ने अभिषेक के घर से गिरफ्तार कर लिया। सुप्रीम कोर्ट ने सुमित की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल ममता और अभिषेक बनर्जी का घर बेहद करीब है और वहीं कालीघाट से सुमित को उठाया गया है। एससी से उनकी अग्रिम जमानत की संभावना कल ही खत्म हुई थी। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी जिस पर आपत्ति करते हुए सुमित सुप्रीम कोर्ट गए थे। मामले की जांच में सुमित रॉय के बैंक खाते में काफी नकदी पहुंचने की बात सामने आई थी। सुमित रॉय के वकीलों ने दोनों जगहों पर तर्क दिया कि सुमित ने सभी पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए जांच में सहयोग किया है लेकिन जांच करने वाले तृणमूल कांग्रेस के कामकाज, भर्ती प्रक्रिया और पार्टी की फंडिंग आदि के बारे में ही सुमित से सवाल पूछते रहे हैं।
