Deepawali 2026 के शुभ मुहूर्त और पूजन मुहूर्त
धनतेरस से गोवर्धन पूजन तक के मुहूर्त
दीप पर्व इस साल 6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक मनाया जा रहा है। धनतेरस से शुरु होने वाला यह त्योहार भाईदूज पर पूर्ण माना जाता है। इस वर्ष दीपोत्सव के दौरान धनतेरस 6 नवंबर को है जबकि नरक चतुर्दशी को लेकर मतभेद हैं इसलिए रूप चौदस सात और आठ तारीख, दोनों पर मनाई जाएगी। आइए जानें इस साल शुभ मुहूर्त कौन से रहेंगे।
दीपावली के पहले दिन यानी धनतेरस को धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर पूजे जाते हैं। इस दिन की पूजा के लिए प्रदोष काल खास होता है। खरीदारी के लिए भी शुभ समय देखा जाता है। 6 नवंबर को पूजा मुहूर्त शाम 6.02 से 07. 57 तक है जबकि खरीदारी के मुहूर्त दिन में 11.36 बजे से 12.24 और शाम को 6.19 से 08.17 तक है।
धनतेरस 6 नवंबर सुबह साढ़े दस बजेसे सात नवंबर सुबह 10.47 बजे तक है।
छोटी दीवाली पर अभ्यंग स्नान के लिए 5.41 से 06.38 व यमदीपदान और कृष्ण पूजन के लिए मुहूर्त रात 11. 39 से 12. 31 तक हैं।
8 नवंबर को दीवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए मुहूर्त शाम 5.54 से 7.50 हैं। दीवाली 8 नवंबर पर अमावस्या तिथि सुबह 11.27 से 9 नवंबर को रात 12.31 तक रहेगी। दस नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन कृष्ण पूजन का मुहूर्त 6.40 से 08.50 तक रहेगा जबकि अन्नकूट नौ नवंबर की रात साड़े बारह बजे बाद से 10 नवंबर दोपहर दो बजे तक यानी प्रतिपदा खत्म होने तक करना उचित होगा।
