Mamta Banerjee बोलीं न राजभवन जाऊंगी, न इस्तीफा दूंगी
भाजपा ने वोटचोरी से चुनाव जीता नैतिक रुप से हम जीते, मुझसे कोई जबरन इस्तीफा नहीं ले सकता- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बुरी तरह बौखलाई ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए साफ किया कि वो हार को स्वीकार नहीं करती हैं इसलिए न राजभवन जाकर इस्तीफा देने को कोई सवाल बनता है और न ही मुझसे कोई जबरन इस्तीफा ले ही सकता है। ममता ने अपने ही अंदाज में अपनी बुरी तरह हुई हार को नैतिक जीत बताया और वही एसआईआर से लेकर चुनाव आयोग तक पर आरोप लगाए। ममता ने कहा कि मुझे न सिर्फ भवानीपुर में जबरन हाराया गया है बल्कि हमें पीटा भी गया और धक्का देकर मतगणना केंद्र से निकाला गया। ममता ने धमकी वाले अंदाज में कहा कि जिस तरह हमें पीटा गया है, जब भाजपा सत्ता से हटेगी तो हम भी ऐसा ही सुलूक करेंगे। ममता का कहना है कि उनकी सोनिया, राहुल, केजरीवाल जैसे इंडी के कई नेताओं से बात हुई है और वो इंडी में बनी रहेंगी। उन्होंने एजेंसियों को निशाने पर लेकर भी काफी कुछ कहा और यहां तक कहने से नहीं चूकीं कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी। भाजपा की जीत को उन्होंने गड़बड़ी और वोट चोरी की जीत बताया और कहा हम नैतिक रुप से जीते हैं इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।
