May 5, 2026
देश दुनिया

Amit Shah पर्यवेक्षक बनकर तय कराएंगे पश्चिम बंगाल का नया सीएम

जेपी नड्‌डा को असम में बतौर पर्यवेक्षक भेजा जा रहा है

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रुप से पहली बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी बतौर पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक मोहन चरण माझी को दी है। ये दोनों नए चुने गए विधायकों के साथ बैठक के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया देखेंगे। असम के पर्यवेक्षक बतौर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को काम सौंपा गया है। असम में नड्‌डा के सहयोगी का काम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देखेंगे क्योंकि उन्हें केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के लिए खुद शाह का पर्यवेक्षक बनाया जाना बताता है कि इस राज्य में जीत के मायने भाजपा के लिए कितने अधिक हैं और यह भी कि पार्टी इस मामले में कोई चूक नहीं करना चाहती है।