October 8, 2026
और भी

Rahul- Priyanka पर एफआईआर, राहुल ने कहा मेरा लक्ष्य सौ एफआईआर का

इंडी गठबंधन की लंच डिप्लोमेसी के बाद जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की भूमिका बनी

दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन में जबरन घुस कर धरने पर बैठ जाने के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार को घंटों तक प्रदर्शन और धरने के दौरान राहुल को समझाने की कोशिशें की गईं और जब वे नहीं माने तो उन्हें रात में पुलिस ने बस में भेज दिया जहां से उन्हें रात दस बजे बाद छोड़ा गया था। कांग्रेस ने एफआईआर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोदी-शाह की जोड़ी घबराई हुई और हताश है। वहीं राहुल गांध्मी ने कहा है कि मुझ पर पहले ही 45 एफआईआर हैं और मेरा लक्ख्यष्य सौ एफआईआर का है क्योंकि हर एफआईआर मेरे लिए किसी मेडल से कम नहीं है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में जबरन घुसकर वहां धरने पर बैठ जाने के आरोप में राहुल प्रियंका सहित कई समर्थकों पर एफआईआर दर्ज हुई है। कांग्रेस का यह भी कहना है कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर अपीलों के ट्रिब्यूनल जजों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। इंडी गठबंधन ने मंगलवार को चुनाव आयोग के काम पर असंतुष्टि दिखाते हुए संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च निकाला था और संसद मार्ग बंद होने पर इंडी गठबंधन के नेता आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठ गए थे।