Ram Gopal Verma ने विजय का फोटो शेयर किया, हुआ वायरल
एक फोटो में करुणानिधि कहीं उद्घाटन कर रहे हैं और विजय एक दस बारह साल के बच्चे नजर आ रहे हैं
तमिलनाडु की राजनीति में द्रमुक और अन्नाद्रमुक, दोनों को एक साथ पछाड़कर सत्ता के केंद्र में आए जोसेफ विजय का एक पुराना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। दरअसल फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि किसी जगह शुभारंभ करते नजर आ रहे हैं और उनके पास ही एक दस बारह साल का बच्चा खड़ा है। यह बच्चा और कोई नहीं थलपति विजय ही हैं। रामगोपाल वर्मा ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा है कि कलाईंगर (यानी करुणानिधि) ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके पास खड़ा यह बच्चा उनकी ही पार्टी को ध्वस्त कर देगा। इस फोटो में विजय बढ़ते बच्चे की उत्सुकता के साथ करुणानिधि के ठीक साथ में खड़े हैं। इस बार विजय की पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव में पूरी तरह उतरी और उसने परंपरागत रुप से दो पार्टियों के बीच चल रहे सत्ता हस्तांतरण वाला खेल खत्म करते हुए 108 सीटें हासिल कर ली हैं।
