May 5, 2026
Business Trends

Pakistan पचास साल बाद शराब बेचने को मजबूर

भुट्‌टो ने इस्लामी कट्‌टरपंथियों के दबाव में बंद कर दी थी शराब बेचना

पाकिस्तान की बड़ी आबादी के लिए शराब अब भी बैन है लेकिन पचास साल बाद अब पाकिस्तालन सरकार ने शराब बेचने का धंधा फिर तेज कर दिया है हालांकि ये शराब ज्यादातर विदेश भेजी जानी है। दरअसल पाकिस्तान की एकमात्र स्थानीय शराब कंपनी पांच दशक बाद शराब का निर्यात शुरू कर रही है. मरी ब्रुअरी नाम की यह कंपनी शराब और बीयर ब्रिटेन, जापान, पुर्तगाल और थाईलैंड आदि को भेज रही है. मरी ब्रुअरी अब तक पैकेज्ड जूस, मिनरल वॉटर और माल्ट भेजती थी लेकिन पिछले साल उसे शराब निर्यात की अनुमति मिल जाने के बाद उसने इस पर काम शुरु कर दिया था.
मरी ब्रुअरी 1860 में ब्रिटिश सैनिकों के लिए शराब बनाने के लिए ही तैयार की गई थी. इसे 1947 में पारसी परिवार ने खरीद लिया. इसके प्रमुख इस्फनयार भंडारा नेशनल असेंबली में हैं और लंबे समय से निर्यात लाइसेंस मांग रहे थे. पाकिस्तान में शराब 1977 तक सभी नागरिकों के लिए होती थी लेकिन भुट्टो ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था. मरी ब्रुअरी पहले भारत को भी शराब सप्लाई करती थी।