Urmila और रामगोपाल वर्मा को लेकर फिर चल रही चर्चाएं
एक पत्रकार ने दावा किया कि उर्मिला और वर्मा शादी कर चुके थे और लंबे अंतराल के बाद अब फिर करीब हैं
1990 के दशक में रामगोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के बीच की केमेस्ट्री काफी सुर्खियों थी और वर्मा अपनी सारी फिल्मों में उर्मिला को ही मौका देते भी थे। अब एक दावा यह सामने आया है कि वर्मा और उर्मिला आंध्रप्रदेश के एक मंदिर में शादी कर चुके थे। एक पत्रकार ने इस बात का दावा करते हुए कहा है कि उन्हें यह बात चिरंजीवी ने बताई थी और इसके सबूत में उन्होंने मंदिर के पुजारी का नंबर भी दिया था। दरअसल यह खबर इसलिए दोबारा सुर्खियों में है क्योंकि कश्मीरी मुस्लिम व्यापारी से अपना निकाह टूटने के बाद उर्मिला और वर्मा फिर करीब देखे जा रहे हैं। यूट्यूब चैनल में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू देते हुए ज्योति वेंकटेश ने बताया कि उर्मिला और वर्मा की शादी के बारे में सबसे पहले उन्हें अभिनेता चिरंजीवी ने बताया था।
