September 19, 2026
देश दुनिया

Lovlina ने रेस्टोरेंट वालों को लगाई लताड़ कहा, भारत का नक्शा जहां भी हो पूरा और सही हो

कॉमनवैल्थ में मुक्केेबाजी में रजत पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ने गलत नक्शा देखते ही तुरंत जताई आपत्ति

कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो में भारत का गलत नक्शा देखते ही प्रबंधन को ऐसी चेतावनी दी कि उन्हें न सिर्फ गलती माननी पड़ी बल्कि अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी जताते हुए तुरंत इस पर एक्शन भी लिया। दरअसल भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में एक भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर रखा गया था जब लवलीना वहां पहुंचीं तो उन्होंने वहां बने भारत के नक्शे को देखा जो गलत था, बाद में उन्हें पता चला कि यहां जो नैपकिन हैं उन पर भी भारत का नक्शा है और वह भी इसी तरह गलत है। जिसमें नॉर्थ ईस्ट के कुछ हिस्से ही गायब कर दिए हैं। यह सब देखते ही लवलीना ने रेस्टोरेंट ‘मिस्टर सिंह, इंडिया–द होम ऑफ करी’ के मालिकों और प्रबंधन को आगाह किया यह तरीका बेहद गलत है और भारत का नक्शा जहां कहीं भी हो वह पूर्ण रुप से दिखाया जाना चाहिए जबकि नेपकिन पर तो नक्शा होना ही नहीं चाहिए। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष ने भी लवलीना का समर्थन करते हुए नक्शे की अन्य गलतियों पर ध्यान दिलाया। प्रबंधन और मालिकों ने गलती मानते हुए इसे तुरंत सही कराने की बात कही और इसके लिए सभी मौजूद लोगों से क्षमा मांगी तब जाकर लवलीना का गुस्सा कुछ शांत हुआ।