August 5, 2026
Film

Spiderman 4 ने शुरु किया कमाई के रिकॉर्ड तोड़ना

भारत में पांच दिन में ही तीन सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर टॉप टेन कमाऊ फिल्मों में शामिल

हॉलीवुड की नई आई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला शुरु कर दिया है। इसने ‘अवेंजर्स एंडगेम’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ अमेरिका और कनाडा के थिएटर्स में इसकी 360 मिलियन डॉलर की टिकट बिकी हैं। टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पांच दिनों में दुनिया भर में 9550 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘अवेंजर्स एंडगेम’ ने ‘अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब स्पाइडरमैन फोर ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में फिल्म का कलेक्शन 336.91 करोड़ रुपये पार कर चुका है। इसी के साथ यह फिल्म भारत में पहले हफ्ते में हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में शामिल हो गई है।