The Bengal Files पर अघोषित बैन था, चुनाव से पहले हमने छुपकर दिखाई लोगों को फिल्म- विवेक अग्निहोत्री
‘द बंगाल फाइल्स’ के बाद हम पर हमले हुए, राज्यपाल से सम्मान तक लेने नहीं जाने दिया गया
पश्चिम बंगाल के नतीजे भाजपा के पक्ष में जाने के बाद ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर ममता द्वारा बुरी तरह परेशान किए गए फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि हमने बंगाल में यह फिल्म अंडरग्राउंड तरीके से लोगों को दिखाई ताकि वोटिंग से पहले सच का पता चले। दरअसल ममता बनर्जी ने सत्ता में रहते हुए ‘द बंगाल फाइल्स’ पर कोई आधिकारिक बैन तो नहीं लगाया था लेकिन थिएटर मालिकों पर इतना दबाव था कि उन्होंने फिल्म नहीं चलाई। और तो और विवेक को पश्चिम बंगाल में इंट्री तक नहीं थी जिसके चलते वे राज्यपाल से मिलने वाले अवॉर्ड को लेने तक नहीं जा सके थे। विवेक ने बताया है कि कैसे ‘द बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में बैन कर दिया गया और उन पर कई एफआईआर कर दी गईं। सहां तक कि फिल्म के ट्रेलर तक ममता सरकार ने नहीं दिखाने दिए। इस फिल्म से जुड़े लोगों पर हमले किए गए। विवेक ने बताया है कि चुनावों के दौरान हमने फिल्म को बंगाल में बहुतेरे लोगों को दिखाई और अपने तरीके से लड़ाई लड़ी। आखिरकार… यह ऐतिहासिक जीत मिली। बंगाल के लोगों को बधाई। ‘द बंगाल फाइल्स’ 1946 के आसपास ग्रेट कलकत्ता में हुई हत्याओं को लेकर फिल्म है।
