May 14, 2026
देश दुनिया

Joseph Vijay के दो दिन में चार विवाद, अब तृषा की फिल्म की मंजूरी पर भी सवाल

तृषा से संबंधों के चलते पहले ही विजय के पत्नी बच्चे उनसे दूर हो चुके हैं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए अभिनेता जोसेफ विजय को ऑफिस संभाले दो दिन भी नहीं हुए हैं और कम से कम चार मामलों में उन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला विरोध तो कुछ लोगों ने यही कर दिया कि विजय की शपथग्रहण के दौरान तमिलनाडु का राज्यगीत तीसरे नंबर पर क्यों बजाया गया। दूसरा विवाद यह रहा कि सनातन को खत्म करने की बात उदयनिधि बोलते रहे और विजय चुपचाप सुनते रहे कोई विरोध नहीं किया। तीसरा मसला यह आया कि विजय ने जिन ज्योतिष पंडित को अपना सचिव नियुक्त किया था उन्हें लेकर विपक्ष ने हंसी उड़ाना शुरु की तो विजय ने अगले ही दिन उन्हें पद से हटा दिया। इन तीनों के बाद अब चौथा मामला उनकी बेहद करीबी मानी जा रही तृषा को लेकर है। दरअसल तृषा की फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए विजय ने नियम तोड़कर सुबह नौ बजे वाले शो को मंजूरी दे दी। तृषा वही हैं जिन्हें शेडो सीएम कहा जा रहा है और पत्नी और बच्चे इन्हीं की करीबी के चलते विजय से दूरी बना चुके हैं। तृषा की फिल्म को यह विशेष मंजूरी मिलना और वह भी सीएम ऑफिस से ही मिलना बताता है कि विजय नियम भी तोड़ सकते हें बशर्ते मामला तृषा का हो।