August 5, 2026
देश दुनिया

Udhayanithi Stalin आज ही रिहा भी हो जाएंगे- मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश

सीएम विजय की मित्र तृषा पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने भारी बल लगाकर गिरफ्तार किया
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की अभिनेत्री तृषा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो गई लेकिन अब मद्रास हाइकोर्ट ने कहा है कि उदयनिधि को पूछताछ के बाद आज ही पुलिस स्टेशन से जमानत दे दी जाए। विवादित टिप्पणी के मामले में उदयनिधि ने जमानत याचिका लगाई थी उसी को लेकर मद्रास हाइकोर्ट ने यह कहा है। उदयनिधि को गिरफ्तारी के बाद तंजावुर ले जाया गया तो भारी गहमा गहमी रही और उनके समर्थकों ने हंगामा भी किया। कोर्ट ने कहा कि कानूनन पूछताछ पूरी करने के तुरंत बाद उदयनिधि को जमानत पर रिहा कर दें और यह पूछताछ मंगलवार को ही पूरी कर लें अगले दिन के लिए न टालें। उदयनिधि को कहा गया कि वे जांच में सहयोग दें। दरअसल उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय की मित्र अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर टिप्पणी की थी जिस पर टीवीके पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उदयनिधि की पार्टी का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का जिक्र नहीं किया और न उस महिला के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है। राज्यसभा सांसद पी विल्सन ने कहा कि उदयनिधि की गिरफ्तारी राज्य की चिंताओं से ध्यान हटाने के लिए हुई है। वहीं टीवीके ने उदयनिधि की टिप्पणी को आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताते हुए इसे उकसावे वाली राजनीति बताया है। तमिलनाडु भाजपा ने भी उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को घृणित, अश्लील, अभद्र और शर्मनाक बताया है।