September 18, 2026
Film

Shahrukh, Amir, Salman से माफी वो भी अदालत के फैसले पर?

स्वरा भास्कर जैसे निर्लज्ज लोगों ने कानून और अदालती प्रक्रियाओं पर ही सवाल उठाने में कसर नहीं रखी लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती

वैसे तो स्वरा भास्कर जैसे लोगों को एक भी लाइन देना गलत है लेकिन यहां सवाल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक सोच का है और उससे भी ज्यादा हमारी अदालतों की अवमानना का है। दरअसल स्वरा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब रामजन्मभूमि मामले में फैसला आया था तो उन्हें इससे बेहद दुख हुआ था और उन्होंने इसके लिए शाहरुख, आमिर और सलमान खान से इसके लिए माफी मांगी थी। हालांकि तब तक स्वरा ने फहाद से निकाह नहीं किया था लेकिन तब भी उन्हें इसी बात की चिंता थी कि कहीं लोग इस फैसले से सहमत न समझ लें। अब यहां सवाल उठता है कि जब कोर्ट में एक लंबी प्रक्रिया और बहस के बाद कोर्ट ने निर्णय दिया था तो उस पर शर्मिंदगी जताने वाली और आमिर, सलमान या शाहरुख से माफी मांगने वाली स्वरा होती कौन हैं। इससे यह भी साफ होता हे कि स्वरा ने फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए कितने स्तरहीन तरीके से कोशिशें कीं लेकिन फिर भी उन्हें बाहर ही होना पड़ा।