September 18, 2026
Business Trends

Semicon India 2026 की थीम, सिलिकॉन से सिस्टम तक

चिप बनाने की पूरी रेंज और चेन को यहां एक साथ मौके मिलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर नईदिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया। दो दिन के इस आयोजन की थीम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ है। इसमें 600 से अधिक कंपनियां शामिल हैं। अलग अलग 52 देशों के प्रतिनिधि इसमें आ रहे हैं। प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले छह कंट्री पवेलियन, साथ ही 12 स्टेट बूथ, एक स्टार्टअप पवेलियन, इनोवेशन शोकेस, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन होंगे। भारत को प्रमुख सेमीकंडक्टर हब के रूप में दुनिया के सामने लाने की पहल के तहत यह आयोजन किया जाता है, दरअसल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में चिप बनाने के अलावा भी कई चीजें शामिल होती हैं जिसमें डिजाइन, वेफर, फैब, पैकेजिंग और टेस्टिंग भी शामिल हैं। चिप निर्माण की मशीनें, विशेष गैस, रसायन, सामग्री और उपकरण के अलावा ईडीए टूल्स, सेमीकंडक्टर आईपी, रिसर्च और डेवलपमेंट तथा प्रशिक्षित इंजीनियर भी इस चेन में शामिल हैं। भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पिछले एक दशक में करीब 7 गुना बढ़ा है। वहीं इनके निर्यात में करीब 11 गुना बढ़ोतरी हुई।
मोबाइल फोन उत्पादन में तो एक दशक में करीब 33 गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई है और निर्यात ने तो सारे रिकॉउर् तोड़ते हुए 165 गुना की बढ़ोतरी दर्ज कराई है।