May 5, 2026
देश दुनिया

Modi ने कहा गंगोत्री से गंगासागर तक अब कमल ही कमल

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपने को पूरा करने का मौका बंगाल ने भाजपा को दिया

पश्चिम बंगाल, असम और पुद्दुचेरी में भाजपा की बेहतरीन जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और नतीजों के साथ भाजपा के लिए इसे ऐतिहासिक दिन बताया। मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इस जीत के साथ भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अधूरा सपना पूरा होने से उनकी आत्मा को सच्ची शांति मिली होगी। डॉ मुखर्जी ने जिस समृद्ध बंगाल का सपना देखा था उस सपने को पूरा करने के लिए बंगाल की जनता ने भाजपा को अब अवसर दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी के शासन के खत्म होने को बंगाल के भय मुक्त होने से जोड़ा। मोदी ने भावुकता के साथ कहा कि 2024 के लोकसभा नतीजों में जो एक कसक रह गई थी वह कमी बंगाल की जनता ने आज पूरी कर दी है। गंगा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि गंआज उत्तराखंड, यूपी, बिहार और अब बंगाल की जीत से ‘गंगोत्री से गंगासागर’ तक अब कमल ही कमल है। मोदी ने इस जीत में महिलाओं की भागीदारी और जमकर हुए मतदान को लोकतंत्र की जीत बताते हुए भाजपा की जीत को परफॉर्मेंस वाली राजनीति पर मुहर बताया।