May 5, 2026
देश दुनिया

Mamta ने कहा हमें मतगणना केंद्र में लात मारी गई

ममता बनर्जी ने कहा चुनाव आयोग ने न हमारी शिकायतें सुनीं और न कार्रवाई की

पश्चिम बंगाल की गद्दी हाथ से निकलने के साथ ही ममता बनर्जी की तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। ममता ने चुनाव आयोग से लेकर सभी संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने के साथ ही कहा है कि उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें लात मारी गई। ममता ने अपनी पार्टी के लोगों से कहा है कि हम इस हार से घबराने वाले नहीं हैं और हम जोरदार वापसी करेंगे। ममता बनर्जी ने भाजपा पर सौ से ज्यादा सीटें लूटने का आरोप लगाते हुए कहा चुनाव आयोग भाजपा का कमीशन है जिसने न हमारी शिकायतें सुनीं और न कोई कार्रवाई की। ममता ने अपनी पार्टी की बुरी तरह हुई हार को लोकतंत्र पर चोट बताते हुए भाजपा की जीत को अनैतिक करार दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की इतनी बड़ी जीत को लूट, लूट और लूट के नाम से समाने रखा है। ममता ने अपनी हार को लेकर कहा कि मतगणना के दौरान सीसीटीवी बंद थे और उनके एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया गया। वैसे विश्लेषकों का मानना है कि ममता को 15 साल की सत्ता के बाद जबरदस्त एंटी इंकंबेंसी के साथ ही, भ्रष्टाचार और आर्थिक नीतियों की विफलता के चलते इतनी बुरी हार देखनी पड़ी। ममता पार्टी की कलह नहीं सुलझा सकीं और पुराने साथी उन्हें छोउ़ गए जबकि ममता ने पूरी सत्ता एक तरह से अभिषेक बनर्जी को ही सौंप दी थी जिनके व्यवहार से भी असंतोष बढ़ा।