Murugan का मंत्री पद और राज्यसभा से इस्तीफा
अब तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने में जुटेंगे
सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुरुगन ने कहा है कि वे जमीनी स्तर पर वापस लौटना चाहता हूं। मुरुगन ने लिखा कि दिहाड़ी मजदूर के बेटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल तक में मोदीजी के नेतृत्व में काम करना मेरा सौभाग्य रहा लेकिन अब मैं 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु मेंपार्टी को मजबूत करने अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहना चाहता हूं। इस इस्तीफे से अटकलें भी लग रही हैं। मुरुगन जल्द ही तमिलनाडु में संगठन की कमान भी संभाल सकते हैं। मुरुगन केंद्र मत्रिमंडल में रहते हुए प्रमुख दलित चेहरा रहे और वे वर्तमान दायित्व से पहले मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री व तीन साल राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे।
