Bhutan के पीएम बोले- मोदी तो विष्णु के अवतार हैं
यूएन में भी मोदी की नाम लेकर तारीफ की थी शेरिंग तोबगे ने
भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने मोदी को विष्णु का अवतार बताया है, तोबगे ने यूनाइटेड नेशंस में भी मोदी की जमकर तारीफ करते हुए यह बात कही थी और अब उनका कहना है कि मैंने अपने भाषण पर विचार किया कि क्यया मैं गलत बोल गया लेकिन मैंने पाया कि मैंने सच कहा था कि मोदी आज के समय में भगवान विष्णु के अवतार ही हैं। एक लेख में तोबगे ने मोदी को समझदारी, दया, साहस और निस्वार्थ सेवा के साथ नेतृत्व करने वाले अपने बड़े भाई जैसा बताया। तोबगे ने कहा कि 2019 में जब मैं मोदी से मिला तो मेरी पार्टी चुनाव हार चुकी थी और मैं एक आम नागरिक से ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन मोदी जिस तरह से मुझसे मिले थे उसने मेरा दिल जीत लिया। तोबगे ने आगे लिखा है कि मेरी अपनी ही बातों ने मुझे हैरान कर दिया। मैं सोच रहा था कि क्या मोदी को विष्णु का अवतार कहते हुए मैं भावनाओं में बह गया था लेकिन मैंने बहुत सोच विचार के बाद पाया कि ऐसा मानना बिलकुल सही था। तोगबे ने भूटान की बौद्ध परंपरा के रिगसुम गोनपो त्रिमूर्ति की मोदी से इसकी तुलना करते हुए कहा कि मेरे लिए ज्ञानी नेतृत्व का मतलब है निस्वार्थ सेवा के जरिए इन तीन गुणों- ज्ञान, करुणा और साहस- पालन करना और ये गुण मोदी में नजर आते हैं।
