Smit Machhar के लिए इजराइली गा रहे हनुमान चालीसा
फ्लाईदुबई की फ्लाइट को आतंकी साजिश से बचाने वाले स्मित बने इजराइल के हीरो
फ्लाईदुबई के प्लेन को आतंकी साजिश से बचाकर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ ट्रंप भी कर रहे हैं लेकिन इजराइली लोगों के लिए तो वो किसी हीरो से कम नहीं हैं और जब उन्होंने बातचीत में कह दिया कि वे प्लेन को बचाते समय हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे तो इजराइली लोग हनुमान चालीसा के प्रति भी विशेष रुप से आकर्षित हो रहे हैं। इजराइल के कंटेंट क्रिएटर विशेष तौर पर स्मित के लिए हनुमान चालीसा गा रहे हैं। इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाले इजराइली गायक बेन राइविट्ज ने हनुमान चालीसा गाने के साथ हनुमाानजी से प्रार्थना की है कि वे स्मित मच्छार को जल्द ठीक कर दें। इजराइल में स्मित को विशेष पुरस्कार देने की मांग भी चल रही है जिसके पक्ष में खुद नेतन्याहू भी हैं। इस बीच स्मित का ईलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि ओमानी को-पायलट के हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सिर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।
