November 22, 2026
Business Trends

BYD की एसयूवी डिफेंडर जैसी लगी तो यूरोप में बिक्री रोकने के आदेश

डिफेंडर जैसी दिखती है और यह मामूली बदलाव करने से बच नहीं सकते नकल के आरोप से

फिलहाल सबसे ज्सादा कारे बनाने वाली कंपनियों की होड़ में अव्वल चीन की बीवाईडी (BYD) को नीदरलैंड की अदालत ने यूरोपीय यूनियन में एक एसयूवी Ti7 बेचने से रोक दिया है। दरअसल मामला जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी डिफेंडर ईयू के लिए पंजीकृत डिजाइन का उल्लंघन करने का लगाया गया था और कोर्ट ने पाया कि कुछ अंतर होने के बाद भी यह एसयूवी डिफेंडर जैसा ही प्रभाव देती है, डिजाइन में जो मामूली अंतर हैं वो कॉपीराइट व डिजाइन उल्लंघन के दायरे से बाहर नहीं हैं जबकि बीवाईडी की तरफ से कहा गया कि हेडलाइट्स, ग्रिल, बंपर लेआउट, बोनट, खिड़कियों और व्हील आर्च जैसे डिटेल्स में फर्क रखा गया है। रेंज रोवर ने डिफेंडर का डिजाइन ईयू में 2018 में रजिस्टर कराया था और उसका दावा था कि बीवायडी ने इसकी नकल की है। बीवायडी ने टीआई7 को पिछले साल चीन में उतारा था और अब इसे बाकी देशों में लाने की तैयारी है। कोर्ट ने बॉक्स जैसी बॉडी, सीधी खिड़कियां, सपाट रूफलाइन और सिल्हूट को डिफेंडर के काफी करीब पाया। यहां तक कि गोलाकार शोल्डर और कॉर्नर, सी-पिलर, व्हील-आर्च पर खास ध्यान दिया। कोर्ट ने पूरे यूरोप में बीवायडी को Ti7 के मार्केट करने से रोक दिया है। यदि कंपनी ने कोर्ट का आदेश न माना तो उसके लिए प्रतिदिन एक लाख यूरो के जुर्माने तक की संभावना रखी है और यह रकम दस मिलियन यूरो तक जा सकती है। अब जगुआर लैंड रोवर मामले को आगे बढ़ाना चाहे तो छह महीने में वह आगे जा सकती है।