Premanand Asharm मामले में कोहली का आधिकारिक बयान
विराट बोले पांच करोड़ लेकर नहीं आस्था के चलते जाता हूं आश्रम
पिछले दिनों प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक घटना के बाद लगातार खबरें चल रही थीं कि विराट कोहली इस आश्रम में पांच करोड़ रुपए लेकर जाते थे, अब विराट की तरफ से इन खबरों का खंडन कर कहा गया है कि वे आस्था की वजह से प्रेमानंद जी के आश्रम जाते हें न कि पैसे की वजह से। कोहली के प्रवक्ता द्वरा जारी आधिकारिक बयान में फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के दावों को गलत और निराधार बताते हुए कहा गया है कि प्रेमानंदजी के दर्शन के लिए कोहली का जाना गहरी आस्था की वजह से है। श्रद्धा और आध्यात्मिक जुड़ाव के चलते ही कोहली प्रेमानंदजी के यहां जाते रहे हैं और इसमें पैसे की कोई भूमिका नहीं रही है। बयान में मीडिया से अपील की गई है कि ऐसी जानकारी देने से पहले तथ्यों को जांच लेना चाहिए। वहीं प्रेमानंदजी के आसपास लगे लोगों पर आरोप लगाने वाले फलाहारी बाबा का कहना है कि एक गुट बेलवन जमीनों के खेल से लेकर गुमशुदा बच्चों की किडनी बेचने तक में शामिल हैं और ये लोग प्रेमानंद के प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग भी की है।
