November 22, 2026
Film

Ramayan का प्रदर्शन रोकें, वीएचपी की मांग

रावण को वंचितों का मुक्तदाता बताने की कोशिश और गलत चित्रण पर भड़की वीएचपी

रणबीर कपूर के अभिनय वाली रामायण बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ के आंकड़े को छू रही है लेकिन अब इस पर विश्व हिंदू परिषद ने आपत्ति लेते हुए कहा है कि फिल्म का सर्टिफिकेशन रद्द किया जाना चाहिए। वीएचपी ने फिल्म में रावण को हीरो की तरह पेश करने पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि फिल्म में रावण को वंचितों के मुक्तिदाता बतौर दिखाने की कोशिश की गई है। यानी रावण का महिमामंडन करने की पूरी कोशिश की गई है जबकि मुख्य रामायण के कई अहम प्रसंग गायब ही कर दिए गए हैं। जैसे इसमें अहिल्या प्रसंग गायब ही कर दिया गया है, भगवान राम और भरत ने निषादराज या केवट को मित्र माना जाहिर है उन्होंने भेदभाव नहीं किया। रावण भले विद्वान, शक्तिशाली और शिवभक्त रहा हो लेकिन अत्याचारी होने के चलते वह अनैतिक था और अब तक की रामायण के हर संस्करण में यही वर्णन है लेकिन जिस तरह इस फिल्म को बनाने वालों ने रावण का चित्रण किया है वह हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। इसलिए वीएचपी फिल्म का प्रमाण पत्र और स्क्रीनिंग रोकने की मांग करता है।