August 10, 2026
वर्ल्ड

Israel ने ट्रंप को दिया झटका, कहा गाजा में हमारा मिशन खत्म नहीं हुआ

जब तक हमास पूरी तरह हथियार नहीं डाल देता तब तक हम किसी शांति प्रस्ताव पर सहमत नहीं हो सकते-नेतन्याहू

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप के उस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने गाजा में लड़ाई रोक देने का प्रस्ताव दिया था। नेतन्याहू ने कहा कि हमास जब तक तरह हथियार नहीं छोड़ देता इजराइली सेना नहीं लौटेगी। ट्रंप ने पंद्रह बिंदु का जो प्रस्ताव देकर गाजा युद्ध खत्म करने की बात कही थी उस प्रयास को नेतन्याहू की घोषणा से झटका लगा है। ट्रंप इस प्रस्ताव को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने पिछले महीने ही संघर्ष खत्म करने की घोषणा करते हुए इजराइल और हमास के प्रस्ताव पर सहमति की बात कह दी थी। ट्रंप उत्साह में यहां तक कह गए थे कि हमास ने हथियार डालने पर सहमति दे दी है लेकिन हमास ने भी ऐसा कोई वादा करने से इंकार कर दिया जबकि इजराइल का कहना है कि उसकी निगरानी में जब तक पूरी तरह हमास शस्त्र छोड़ नहीं देता तब तक वह अपनी रक्षा की मुहिम जारी रखेगा और गाजा में युद्ध विराम के लिए सहमत नहीं हो सकेगा।