America ने किया है युद्ध अपराध- United Nations
बांग्लादेश की सारा हुसैन के नेतृत्व वाला फैक्ट फाइंडिंग मिशन देगा मानवाधिकार परिषद को रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भले न चाहते हों लेकिन अब भी यूएन यानी संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा फंड देने वाला देश है लेकिन मजे की बात देखिए कि इसके एक फैक्ट-फाइंडिंग मिशन ने ईरान के मामले में कहा कि अमेरिका ने वॉर क्राइम यानी युद्ध अपराध किया है। मिशन की अगुवाई बांग्लादेश की सारा हुसैन कर रही हैं। इस रिपोर्ट को अब यूएन की मानवाधिकार परिषद को दिया जाएगा। सारा का कहना है कि ईरान में अस्पताल पर हुए हमले सहित कुछ हमले ऐसे रहे हैं जो सीधे तौर पर वॉर क्राइम की श्रेणी में आते हैं। फैक्ट-फाइंडिंग मिशन के युद्ध अपराध वाले बयान को लेकर सारा का कहना है कि अस्पताल या स्कूल पर हुए हमलों में सीधे अमेरिका के हाथ होने के सबूत हैं इसलिए ऐसा कहना कतई गलत नहीं है। हालांकि जिन दो बड़े हमलों की बात मिशन ने कही है उन्हें लेकर कभी भी अमेरिकी सरकार ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस मिशन में स्वतंत्र विशेषज्ञ सारा हुसैन की अध्यक्षता में जांच कर कर रहे हैं। इसे 2022 में संयुक्त राष्ट्र की’मानवाधिकार परिषद’ ने बनाया था।
