FSSAI ने नेस्ले इंडिया पर दर्ज कराए तीन अलग अलग मामले
बच्चों के लिए बनाए प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़, जवाब मांगा लेकिन संतुष्ट नहीं हुआ एफएसएसएआई
एफएसएसएआई ने नेस्ले के प्रोडक्ट्स में हुई गड़बड़ियों के चलते कार्रवाई शुरु की है। नेस्ले के कुछ ऐसे उत्पाद जो बच्चों के लिए बनाए जाते हैं उन्हें लेकर कंपनी ने लापरवाही बरतीं और नियमों का पालन नहीं किया है। एफएसएसएआई का कहना है कि ई-कॉमर्स पर इनके बारे में बताए गए दावों और प्रचार के आधार पर जांच की तो पाया गया कि व्हे प्रोटीन से संबंधित दावे गलत मिले हैं। ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (शिशुओं के पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) रेगुलेशन, 2020’ के रेगुलेशन 4(2) के अलावा ‘इन्फैंट मिल्क सब्स्टिट्यूट्स, फींडिंग बॉटल्स एंड इन्फैंट फ़ूड्स (उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का नियमन) एक्ट, 1992’ आदि का भी जिक्र इस मामले में किया गया है। इससे पहले नेस्ले इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा गया था। सैंपल बायोटिन सैंपल की भी दो बार जांच में इसमें गड़बड़ पाई गई। अब नेस्ले इंडिया पर तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।
