Vijay को भारी पड़ रहा बाकी छह विधायक जुटाना
112 विधायकों की सूची ले लेकर राज्यपाल के पास पहुंच रहे और राज्यपाल कह रहे कि पूरे 118 की सूची ले आइये
तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय को सबसे ज्यादा सीटें तो मिल गई हैं लेकिन दिक्कत इस जगह आ गई है कि राज्यपाल कह रहे हैं कि आप पूरे 118 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी ला दो तो हम आपको सरकार बनाने को कह सकते हैं। विजय को कुछ ही विधायक कम पड़ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देने की बात कह दी है। सबसे बड़े दल के रूप में टीवीके आई तो उसे उम्मीद थी कि राज्यपाल उन्हें सबसे बड़े दल के रपु में सरकार बनाने बुलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने दो बार राज्यपाल के घर दस्तक दी कि हमें सरकार बनाने का मौका दिया जाए। दोनों ही बार राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने कह दिया है कि पूरे 118 विधायकों की सूची बना लाइये। दिक्कत यह भी है कि कहने को टीवीके 108 साटें जीती है लेकिन हकीकत में यह आंकड़ा 107 हो रहा है क्योंकि विजय दो जगह से चुनाव जीते हैं। ऐसे में कांग्रेस के पांच विधायकों को जोड़ लेने के बाद भी आंकड़ा 112 तक ही पहुंचता है जबकि बहुमत के लिए छह विधायक का साथ बाकी रह जाता है। विजय दो बार 112 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल तक जा चुके हैं। अब कमल हासन जैसे नेताओं का कहना है कि विजय को सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाना तमिलनाडु की जनता के दिए जनमत का निरादर करना है लेकिन राज्यपाल का कहना है कि उन्हें भरोसा भी तो हो कि विजय 118 विधायक जुटा लेंगे।
