May 7, 2026
देश दुनिया

Abhishek Banerjee ने जो धमकियां दीं वो हकीकत बनती दिख रही हैं

ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या, असली निशाना सुवेंदु
पश्चिम बंगाल में टीएमसी को सत्ता से बेदखल करने का जनादेश क्या आया वो सारी धमकियां जमीन पर नजर आने लगीं जो पिछले दिनों टीएमसी नेता दे रहे थे। ममता के भतीजे ने तो देश के गृहमंत्री तक को धमकी दे दी थी लेकिन हत्या हो गई ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के पीए की। चंद्रनाथ रथ नाम के सुवेंदु के पीए पिछले पांच साल से उनका काम संभाल रहे थे और उससे पहले वायुसेना में हुआ करते थे। इस बार ममता बनर्जी के हारने में रणनीतिक तौर पर उनका बड़ा हाथ था और ममता ने मतगणना केंद्र में जिससे विवाद किया था वह भी रथ ही थे। रथ की हत्या इसलिए भी सनसनीखेज है क्योंकि वो सुवेंदु की गाड़ी से जा रहे थे और इसलिए यह भी माना जा रहा है कि असली निशाना सुवेंदु ही थे। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आष्ट्रिया की बनी हुई है और लाखों की कीमत वाली है। यह भी बताया गया है कि लगभग आठ लोग सुवेंदु की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को आगे कुछ गाड़िया लगाकर रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने गाड़ियों से नंबर प्लेट हटा दी थीं। भाजपा ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया है। सुवेंदु अधिकारी को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है और बांग्लादेशी कट्टरपंथियों व घुसपैठियों से खतरे के चलते अब उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है।