Dipke ने हमला कराया था, तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
पुणे और औरंगाबाद में दिपके और टीम के द्वारा हमले की बात कहते हुए फैजान अंसारी ने दी पुलिस को शिकायत
इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी पहले भी कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल उठा चुके हैं लेकिन अब तो उन्होंने अभिजीत दिपके के खिलाफ बाकायदा शिकायत देकर पुलिस से कहा है कि दिपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। दिपके और उनके साथियों पर अंसारी ने पुणे और औरंगाबाद में हमला करने का आरोप लगाया है। अंसारी ने इस संदर्भ में पहले से दो दर्ज मामलों की भी जानकारी पुलिस को दी है। अंसारी का कहना है कि मेरे पास इस बात के सबूत हैं कि दिपके और उसकी टीम के लोगों ने ही मुझ पर पुणे और औरंगाबाद में हमला किया था। दिपके जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सिर्फ खुद के फायदे के लिए है। इस बीच अमित तिवारी ने दिपके के पिता भगवानराव की आय और दिपके की अमेरिका में पढ़ाई के खर्च पर सवाल उठाया था वहीं एक अन्य आरटीआई एक्टिविस्ट ने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी को एक करोड़ रुपये देने वाले मामले की जांच की मांग की है।
