August 8, 2026
देश दुनिया

Cockroach Chief ने कहा न्यायपालिका और चुनाव आयोग से भी लड़ेंगे

दिपके खुद को इतना महान समझ रहे हैं कि एसपी को आदेश देने की कोशिश में हैं, एसएचओ को तो डांट ही दिया

कॉकरोच चीफ अभिजीत दिपके ने खुद को नया सर्वशक्तिमान घोषित कर दिया है। दिपके ने तय किया है कि वो अब ज्यूडिशियरी से लेकर चुनाव आयोग तक सबको ठीक कर देंगे और इसके लिए उन्होंने एक टीम भी गठित कर डाली है मजे की बात यह है कि जितने भ्ज्ञी नाम टीम में हैं सभी कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं यहां तक कि एक तो केजरीवाल का ड्राइवर ही रहा है। दिपके अब जिस अंदाज में नजर आ रहे हैं उससे केजरीवाल पार्ट टू ही सामने नजर आ रहा है। यहां तक कि आज तो उन्होंने अपने घर की सुरक्षा में लगे एक एसएचओ को डांट पिला दी और इससे भी मन नहीं भरा तो पुलिस कमिश्नर को फोन कर इस तरीके से बात की मानो वो आदेश दे रहे हों, दिपके ने कहा कि ये व्यक्ति मुझे यहां नहीं चाहिए हटाइये इसे यहां से। सामान्य व्यक्ति तो कम से कम पुलिस प्रमुख से ऐसी बात नहीं करेगा लेकिन कॉकरोचों से आप ज्यादा कुछ उम्मीद भी नहीं कर सकते। सौरभ दास से लेकर खुद दिपके तक ये बताने को तैयार नहीं हैं कि कौन इतनी बड़ी व्यवस्थाओं को फंड कर रहा है और कौन इन बेरोजगारों को हवाई टिकट्स से लेकर उन व्हिस्की को बोतलों की पूरी पेटी पहुंचा रहा है जिसमें से एक एक बोतल की कीमत दस हजार तक बताई जाती है। दिपके ने जो टीम घोषित की है उसे लेकर धड़ाधड़ खुलासे हो रहे हैं और इसी बीच मेटा की तरफ से वह माफी नामा आ गया है जिसमें साफ कहा गया है कि उन्हें एक खास तरीके के कंटेंट को बूस्ट करने के लिए काफी पैसा मिला था। अब खरबपति की सूची में शामिल मार्क जुकरबर्ग मोटा पैसा कहें तो आप समझ जाएं कि जूनियर इंजीनियर का बेटा तो इतने पैसे जुटा नहीं सकता था। वैसे एक सज्जन हैं अभिजीत अय्यर मित्रा जिन्होंने कॉकरोचों की नींद उड़ा रखी है, जब उन्हें पुलिसिया कार्रवाई की धमकी दी गई तो वो इनके और गहरे संबंध खंगालने बैठ गए और पता चल रहा है कि बात दूर तक जा रही है। फंडिंग से लेकर पढ़ने पढ़ाने की कहानी तक में भारी झोल निकल रहे हैं। कॉकरोच कह रहे हैं कि वो क्या बोलती पब्लिक लेकर देश भर में जाएंगे लेकिन यदि ये खुलासे सामने आ गए कि गालीबाजों की फंडिंग कहां से हुई, शरजील या खालिद के पक्ष में नारे लगाने के बदले में क्या कितना लेन देन हुआ और किस तरह इन बेदिमाग कॉकरोचों ने खुद कुछ सोचने के बजाए सिर्फ कठपुतली की तरह वहीं किया जो इनके आका चाहते थे तो यकीन मानिए जो पब्िलक इन्हें जवाब देगी वो इनके लिए झेल पाना मुश्किल होगा।