Supreme Court में केंद्र ने भरोसा दिया, सीजेपी ने प्रदर्शन वापस लिया
केंद्र ने कहा आंदोलनकारियों से जो वादे किए वो तीनों पूरे करने को तत्पर
कॉकरोच जनता पार्टी ने पांच सितंबर को अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया है। इसके बारे में जब सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की तरफ से तीनों भरोसे पूरे करने का आश्वासन देते हुए कहा गया कि हम आपके दुश्मन नहीं हैं तो प्रदर्शन को वापस लेने की घोषधा की गई। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने छात्रों पर हुई एफआईआर रद्द होने, नई एफआईआर न होने और मुआवजे का भरोसा दिलाया। मेहता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ हुई बात में जिन तीन मुद्दों पर भरोसा दिया गया था वो वादे पूरे किए जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर हुई 2873 लोगों के मामले में कहा कि इन पर नए सिरे से एफआईआर दर्ज की जाएगी। मेहता ने कहा कि अदालत अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर 20 जुलाई से संबंधित सारी एफआईआर एक साथ रद्द कर सकती है। नीट से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वालों के मुआवजे को लेकर केंद्र ने तीन महीने का समय मांगा है। इसके बाद सीजेपी के सौरभ दास ने प्रस्तावित प्रदर्शन पस लेने की बात सुप्रीम कोर्ट में कही।
