June 21, 2026
देश दुनिया

AAP के सामने पंजाब चुनाव और मान की शराब वाली आदत की मुश्किल

इस बार तो जो वीडियो सामने आया है उसको पहले से ही फोरेंसिक लेब में जाचं कराने के बाद पूछे जा रहे हैं मान से सवाल

आम आदमी पार्टी को यह तो पता था कि भगवंत मान की शराब पीने की आदत कभी भी पार्टी को नुकसान करवा सकती है और इसीलिए उनसे सार्वजनिक तौर पर यह बात कहलाई गई थी कि वे अब शराब नहीं पिएंगे लेकिन अब ऐन चुनाव से पहले जिस तरह से मान ने आम आदमी पार्टी को मुश्किल में डाला है उससे पार पाना अभी तो केजरीवाल के लिए मुश्किल लग रहा है। पिछले दिनों जब यह वीडियो आई जिसमें मान गुरुओं की तस्वीर पर शराब छिड़क रहे हैं तो हंगामा मचना स्वाभाविक था। आप पार्टी ने आदत के अनुसार यह बोलकर हटने की कोशिश की कि यह तो फेक वीडियो है और इसमें दिख रहे व्यक्ति मान नहीं हैं लेकिन इस बार अकाल तख्त की ओर से यह बोलकर बचने का रास्ता ही बंद कर दिया गया था। उन्होंने पहले ही दो फोरेंसिक लैब से जांच करा ली थी और इसके बाद मान को गुरु दोखी करार दिया गया अब हालत यह है कि चुनाव की तैयारी करने की जगह आम आदमी पार्टी और खुद भगवंत मान का समय सिख संगतों के सामने सफाई पेश करने में जा रहा है और इस सफाई देने का कोई असर भी नहीं दिख रहा है क्योंकि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पहले ही सामने रख दी गई है।