October 23, 2026
देश दुनिया

Bhagwant Mann बोले ज्ञानेश कुमार के भाई ने बेवजह वसूला कस्टम

अब तक चार बार विदेश यात्राओं को मंजूरी न देने पर केंद्र पर भी साधा निशाना

पिछले दिनों पेरिस से लोटते हुए जब मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने रोका था तब से ही आम आदमी पार्टी भड़की बैठी थी ऐसे में उसे एक नया फैक्टर यह भी मिल गया है कि कस्टम के मुखिया चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के भाई हैं। इस तथ्य को सामने रखने के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित करने के लिए तीन घंटे रोका गया था जबकि इस मामले में कस्टम विभाग ने साफ कहा था कि मान के पास ऐसी चीजें थीं जिनका कस्टम चुकाया जाना था और इसीलिए उनसे पचास हजार रुपए की रकम भी वसूली गई थी। भगवंत मान ने एक बार फिर खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला नए सिरे से उठाते हुए कहा है कि कस्टम के हेड मनीष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सगे भाई हैं चूंकि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने वालों में आम आदमी पार्टी भी शामिल है इसलिए मौका मिलते ही ज्ञानेश कुमार के भाई ने तीन घंटे बेवजह मुझे रोका और 50,000 का चालान भी बना दिया। मान ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अब तक कम से कम चार बार उनको विदेश यात्रा की इजाजत नहीं दी।