May 31, 2026
देश दुनिया

Kejriwal का साथी ही निकला ‘आईबी’ के नाम से आप नेताओं को डराने वाला

अरविंद केजरीवाल ने एक नंबर शेयर कर बताया था कि यह कॉल आई से आई लेकिप पुलिस ने खंगाला तो आप का बउ़ा नेता निकला

अरविंद केजरीवाल ने यह कह कर सनसनी फैलाने की कोशिश की कि उन्हें और उनकी पार्टी के कई नेताओं को इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से कॉल आ रहे हैं। केजरीवाल ने एक नंबर भी साझा करते हुए लिखा कि इस नंबर से मुझे बताया कि हम आईबी से बोल रहे हैं लेकिन कॉल लगाने पर बात नहीं की गई। जब गुजरात पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अरविंद केजरीवाल, गोपाल इटालिया और दुर्गेश पाठक जैसे आम आदमी पार्टी के नेताओं को कॉल करने वाला इसी पार्टी का वडोदरा शहर अध्यक्ष अशोक ओझा है। जब कॉल करने वाले को पकड़ा गया तो उसने बताया कि उसे तो अशोक ओझा ने ऐसा करने को कहा था जबकि अब ओझा का कहना है कि उसे पार्टी के नेता दिल्ली से ऐसा करने का निर्देश दे रहे थे। अशोक ओझा आम पार्टी का जाना माना नाम है और शीर्ष नेताओं के तक उसकी सीधी पहुंच है। गुजरात में पार्टी विस्तार में ओझा काफी सक्रिय रहा है और उसे दिल्ली में भी केजरीवाल ने जिम्मेदारियां दी थीं। आम आदमी पार्टी के गुजतार प्रभारी गोपाल राय का वह दाहिना हाथ माना जाता है। ऐसे में आईबी का डर दिखाने का कॉल अपनी ही पार्टी के नेताओं को करने के मामले में उसका मुख्य आरोपी बतौर सामने आना कई सवाल खड़े करता है।