June 21, 2026
देश दुनिया

TMC ही हाथ से नहीं गई, पांच सौ करोड़ की संपत्ति से भी ममता का दखल खत्म

कभी ममता के करीबी रहे लोग ही पुलिस को बता रहे कि इन खातों में वसूली और अवैध गतिविधियों से आया है पैसा

तूणमूल कांग्रेस की बागडोर ममता के हाथ से फिसलने के बाद अब उसके फंड से भी अभिषेक बनर्जी एंड कंपनी का नियंत्रण खत्म हो गया है। 440 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले तीन अकाउंट अब फ्रीज हैं क्योंकि रितुव्रत बनर्जी के नेतृत्व में टूटे विधायकों और पदाधिकारियों ने मांग की थी कि तृणमूल के खाते रोक कर उनकी जांच भी की जाए। तृणमूल से ही निकलने के चलते जिन लोगों ने शिकायत की उन्हें सब पता है कि इन खातों में पैसा किस तरह से आया है और इसी के चलते उन्होंने पुलिस को बताया कि यदि जांच होती है तो कटमनी का पैसा, गलत तरीके से आया पैसा और अवैध गतिविधियों के बदले लिया गया पैसा इनसे सामने आ सकता है। दरअसल जिस तरह से ममता के ही बरीबी रहे लोगों ने शिकायत में जानकारियां साझा की हैं और इन खातों की आपराधिक जांच की मांग की है उससे साफ है कि भले यह फंड ममता की पार्टी से बाहर जाने वालों के हाथ अभी न लगे लेकिन कम से कम ममता और अभिषेक के हाथों में भी यह नहीं रह जाएगा। इसके अलावा पार्टी के नाम पर जगह जगह बने दफतरों वगैरह से भी ममता वाले गुट का दखल खत्म हो रहा है।