November 10, 2026
देश

Sonia Gandhi की किताब और राहुल से पहले वाले बच्चे का जिक्र

बिलांगिंग ए जर्नी अफ लव में सोनिया ने बताया वह दुख जो अब तक छुपा कर रखा था

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ अब सामने आ चुकी है और इसमें कई बातें ऐसी हैं जो खुलकर पता चल रही हैं कि आखिर पिछले चार दशक की राजनीति के दौरान सोनिया की जिंदगी और सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवारों में से एक के अंदर क्या चल रहा था। हालांकि इस किताब में कई घटनाओं का जिक्र नहीं है जो कि काफी महत्व की रही हैं लेकिन एक पहलू यह तो पता चलता ही है कि सोनिया की पहली संतान कुछ ही घंटों दुनिया में रही और उसके जाने के ड़ेढ़ साल बाद करीब राहुल गांधी का जन्म हुआ। सोनिया की किताब बताती है कि जनवरी 1969 में प्रिमैच्योर बच्चे के जन्म लेने पर वो कितनी खुश थीं लेकिन कुछ घंटों के बाद ही उसकी मौत हो गई थी। सोनिया ने बताया है कि कैसे उनकी खुशखबरी सुनकर भावनाएं खुलकर न सामने रखने वाली इंदिरा गांधी ने भी बहू को खुशी से गले लगाते हुए कहा था कि “एक बड़ी बच्ची दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है।” तय समय से दो महीने पहले ही जन्म लेने वाले बेटे को 18 जनवरी 1969 को उन्होंने जन्म दिया जो देखने में बिल्कुल स्वस्थ था, उसे इन्क्यूबेटर में रखा गया लेकिन वह कुछ घंटों बाद ही चल बसा। सोनिया बताती हैं कि मेरे साथ राजीव खूब रोए और सास इंदिरा कार्यक्रम बीच में छोड़ लौट आईं। पारंपरिक तरीके से शव को नदी में बहाने की बात पर सोनिया किसी तरह राजी नहीं हुईं तो आखिर फिरोज़ गांधी के दक्षिण दिल्ली के महरौली फार्महाउस में उसे दफनाया गया। इसके बाद 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ।