June 15, 2026
Film

Sanchita Ungale की मौत, पहली नजर में सुसाइड का मामला

कई प्लेटफॉर्म पर काम कर रही थीं संचिता, छावा में भी निभाई थी भूमिका

पहले कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शो और बाद में छावा जैसी फिल्म से पहचान बनाने वाली संचिता उगाले की आजल मौत हो गई, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया गया है। टेलीविजन के अलावा, संचिता ने फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी का काम किया और’छावा’ में तारा रानी के बचपन का किरदार निभाया,’साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ में भी संचिता की भूमिका थी। संचिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं और आज वो अपने लाख से ज्यादा फॉलोअर्स से अंतिम विदा ले गईं। मृत्यु से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था।