August 1, 2026
देश दुनिया

AAP Workers कर रहे भाजपा में गए सांसदों के घर प्रदर्शन

हरभजन सिंह के घर पर लिखा गद्दार, मित्तल की यूनिवर्सिटी पर भी पुतला फूंका

आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भाजपा की तरफ चले जाने के बाद अब आप न सिर्फ भाजपा पर बल्कि सांसदों को ही निशाने पर ले आई है। राघव चड्‌ढा को लेकर तो सबसे ज्यादा कड़वे बयान आ रहे हैं लेकिन हरभजन सिंह के तो घर पर ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ‘गद्दार’ लिखने पहुंच गए और हद यह कि पुलिस की मौजूदगी में भी वो यह करने में कामयाब भी हो गए। पंजाब की राजनीति में घमासान के बीच मान सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा भी वापस ले ली है। पिछले दिनों राघव चड्‌ढा के साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और संदीप पाठक सहित छह अन्य ने भाजपा में दस्तक दे दी है। सांसद अशोक मित्तल का पुतला जलाने और उनकी यूनिवर्सिटी के बाहर काली स्याही पोतते हुए आप कार्यकर्ताओं ने गद्दार भी लिख दिया और काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। सांसद राजिंदर गुप्ता के ट्राइडेंट ग्रुप के दफ्तर पर भी आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।