April 26, 2026
देश दुनिया

Swiss Airlines की फ्लाइट में आग लगी, बड़ी दुर्घटना टली

ज्यूरिख जा रही फ्लाइट में आग दिखते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाई और दुर्घटना को टाला

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयर की एक फ्लाइट में इंजन की खराबी के चलते आग लगने की घटना से छह यात्री घायल हो गए लेकिन 232 यात्रियों के साथ यह विमान सुरक्षित रहा यह बड़ी बात है। दरअसल स्विस एयरलाइंस की ज्यूरिख जा रही एलएक्स 147 फ्लाइट को टेकऑफ में इंजन में अचानक खराबी पता चली और इसमें आग लग गई। इसे बहुत तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए बचाने की कोशिश की गई फिर भी 6 यात्री घायल हो ही गए। पायलट और ग्राउंड स्टाफ की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इंजन में अजीब आवाजें देखने पर जब पायलट ने पीछे देखा तो पता चला कि आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। पायलट ने टेकऑफ रोक कर ट्रैफिक कंट्रोल से तुरंत फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाएं मांगीं। विमान को सुरक्षित जगह पर आग बुझाकर खड़ा किया गया फिर भी 6 यात्रियों को छोटी चोटें आईं। ब्लैक बॉक्स की जांच से घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।