August 8, 2026
लाइफस्टाइल

Sam Altman बोले एआई के विकास को संतुलित करना जरुरी

पिछले दिनों ओपन एआई के कंट्रोल से बाहर जाकर सर्वर हैक करने के बाद छिड़ी बहस

एंथ्रोपिक्स जैसे एआई को अमेरिकी सरकार को रोकना पड़ा और अब ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि एआई की रफ्तार संतुलित रखने की जरुरत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एआई को पूरी तरह नहीं रोका जाना चाहिए लेकिन इसका संतुलन बनाना अब जरुरी हो गया है। दरअसल पिछले दिनों एक मामले में एजेंट हगिंग फेस के एक टेस्ट सिस्टम में सेंध लगा देने के बाद अब एआई सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि सैम उसे सुरक्षित और सही दिशा में रखने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने एआई के पक्ष में भी तर्क दिए लेकिन साथ ही कहा कि इसका विकास इतना तेज न कि सुरक्षा और समाज पीछे छूट जाएं। दरअसल ओपन एआई के एक प्रायोगिक मॉडल ने सुरक्षित टेस्टिंग जोन से बाहर निकालते हुए इंटरनेट के जरिए सर्वर को ही हैक कर लिया। गनीमत रही कि यह अपग्रेडेड अटैक नहीं था लेकिन इसके बाद बहस तेज हो गई कि एआई को कंट्रोल किस हद तक दिया जा सकता है। अब एआई को लेकर सीधे सीधे दो धड़े हैं जिनमें से एआई के विकास मे एक्सलेरेशन चाहता है यानी एआई के विकास में विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा और अर्थव्यवस्था को फायदा देखता है लेकिन दूसरा धड़ा कह रहा है कि अब एआई को डिएस्केलेरेशन की तरफ ले जाना चाहिए यानी जो इसकी गति है उसे कम किया जाना चाहिए क्योंकि इतनी तेजी से बढ़ रहे एआई से सुरक्षा, कानून और समाज कदम नहीं मिला पा रहे हैं और फिर इसके सिस्टम पर कंट्रोल वाले खतरे को भी ध्यान रखना जरुरी है।