Transgender को धोखा दिया, अब पुलिस ने लगाई कई धाराएं
किन्नर से वादा किया कि पत्नी की तरह शाजापुर में रखूंगा लेकिन पैसे लेकर बताया कि वह तो पहले से शादीशुदा है
शाजापुर के एक किन्नर ने अपने शौहर मुशर्रफ मंसूरी के खिलाफ इंदौर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि इस युवक ने उससे निकाह किया, सर्जरी कराई और फिर उससे लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर भाग गया। पुलिस ने मंसूरी और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंसूरी के अलावा तीन अन्य पर ठगी, मारपीट और ट्रांसजेंडर के अधिकारों से जुड़ी धाराएं लगा कर केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार जनवरी 2025 में मंसूरी से दोस्ती हुई, मुशर्रफ ने निकाह का प्रस्ताव दिया और इंदौर में आकर निकाह भी कर लिया। फिर उसने मकान बनाने और रिक्शा खरीदने के नाम पर 13.70 लाख रुपए भी ठग लिए जो उसने अपने गहने वगैरह बेच कर दिए थे लेकिन बाद में पता चला कि मुशर्रफ पहले से शादीशुदा है और इसी के चलते वह किन्नर को छोड़ भी गया। अब मुशर्रफ व अन्य तीन लोगों पर बीएनएस के अलावा ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट, 2019 की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
