April 29, 2026
वर्ल्ड

King Chrales ने बार बार ट्रंप को बताया, राजा तो हम ही हैं

बड़े करीने से ट्रंप को समझाइशें दीं, मजाक भी उड़ाया और नसीहतें भी दे डालीं

ब्रिटिश राजा चार्ल्स तृतीय ने अपने अमेरिकी दौरे पर संयुक्त संसद को भी संबोधित किया और ट्रंप का साथ खासा समय बिताया, इस सबके बीच वो लगातार अपने हास्य बोध को सामने रखते रहे और कुछ मौकों पर तो वो ट्रंप को छेड़ने से भी बाज नहीं आए। चार्ल्स ने ब्रिटेन और अमेरिका के साझा इतिहास की ओर इशारा करते हुए मैग्ना कार्टा का जिक्र किया और उसके बाद वो 1812 के युद्ध का भी जिक्र करने से नहीं चूके। उन्होंने ट्रंप के ड्रीम प्राजेक्ट यानी व्हाइट हाउस के बॉलरुम को लेकर भी टिप्पणी की और साथ ही अमेरिकियों को याद दिला दिया कि हमारे सैनिक तो इसे जला ही चुके थे लेकिन अगले दिन अचानक आई बारिश ने इस इमारत को बचा लिया। उन्होंने ब्रिटेन अमेरिका के रिश्ते पर कहा कि हमारे रिश्ते इतने पुराने हैं कि उनमें कुछ बहुत तीखे पल भी रहे हैं। चार्ल्स ने एक तरह से ट्रंप को समझाइश देते हुए कहा कि नेतृत्व में दृढ़ता के साथ संवेदनशीलता और दूरदर्शिता भी जरूरी है। ट्रंप को एक खास भेंट देते हुए उन्होंने ट्रंप नाम के जहाज की काफी पुरानी घंटी भेंट की और कहा कि आप जब भी हमसे कुछ चाहें तो बस घंटी बजा दें।