Israel-Lebanon संघर्ष विराम बढ़ाने के लिए हुए सहमत
फिलहाल 45 दिनों के लिए युद्ध विराम रहेगा और इस बीच बातचीत के अगले दौर भी जारी रहेंगे
इजराइल और लेबनान के बीच युद्ध के बाद हुआ संघर्ष विराम कुछ समय के लिए और बढ़ गया है। संघर्ष रोकने का यह बड़ा फैसला वॉशिंगटन में लिया गया जहां दोनों देशों के प्रतिनिधि इस बात पर सहमत हुए कि अगले 45 दिनों तक सीजफायर को बढ़ा दिया जाए। प्रतिनिधियों के बीच दो दिनों की मेराथन मीटिंग्स के बाद यह नतीजा आया। वर्तमान युद्ध विराम का समय रविवार को खत्म होने वाला था। नए फैसले के बाद दोनों पक्ष शांति और आगे की चर्चा का समय निकाल सकेंगे। अमेरिकी प्रवक्ता ने बताया कि बातचीत सकारात्मक और सही दिशा में रही, जिसके चलते 45 दिनों का युद्धविराम हुआ है। यह फैसला एक नई शुरुआत है और दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला जून के पहले हफ्ते में फिर शुरू होगा।
