May 16, 2026
देश दुनिया

Prateek Yadav को डराया जा रहा था कि पॉक्सो केस में फंसा देंगे

एक परिवार के खिलाफ प्रतीक ने रिपोर्ट भी लिखाई थी कि रंगदारी मांगते हुए उन्हें धमकी दी जा रही हैं

अखिलेश यादव के भाई, भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और करोड़पति व्यापारी प्रतीक यादव से चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात सामने आने के चलते अब उनकी अचानक मौत को लेकर नई थ्योरीज भी सामने आ रही हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह भी मिला है कि उनके शरीर पर पिछले कुछ दिनों में लगे चोट के निशान भी हैं। हालांकि रंगदारी मांगे जाने की बात पिछले साल की है जिसमें प्रतीक ने चिनहट के पूर्वांचल सिटी निवासी भू-व्यवसायी कृष्णानंद पांडेय, उनकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक पांडेय पर रंगदारी मांगने को लेकर गौतमपल्ली थाने में मुकदमा भी लिखवाया था। दरअसल जमीन के कारोबार में यह परिवार प्रतीक का साथी था और इन लोगों ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये भी प्रतीक से हड़प लिए थे और इसके बाद भी वे प्रतीक को ज्यादा पैसा देने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। यह भी बात सामने आई है कि प्रतीक को डरायाय गया था कि उन्हें पॉस्को मामले में फंसा दिया जाएगा। ऐसे में प्रतीक की मौत की जांच की दिशा अब अलग दिशा में जाना तय है, कहा जा रहा है कि प्रतीक पर काफी ज्यादा दबाव बनाया गया था।