CNBC ने फेक न्यूज चलाई तो पीएम ने खुद बताया खबर पूरी तरह गलत है
एलन मस्क ने पीएम के फैक्टचेक को रिट्वीट किया
समाचार संस्थानों की विश्वसनीयता लगातार खतरे में है क्योंकि गलत और फर्जी खबरें चलाने से छोटे मीडिया हाउस ही नहीं बड़े संस्थान भी बराबरी से शामिल हैं। हालात ये हैं कि एक बड़े संस्थान द्वारा लगाई गई खबर का फैक्ट चेक खुद प्रधानमंत्री ने किया और उसे गलत करार दिया। इसके बाद एलन मस्क ने पीएम के ट्वीट को रिट्वीट किया| दरअसल सीएनबीसी ने एक खबर चलाते हुए कहा था कि सरकार विदेश यात्रा पर नया टैक्स या सरचार्ज लगाने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात रिपोर्ट में कहा गया था कि कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक युद्ध के दबाव में सरकार विदेश यात्रा पर सेस या टैक्स लगाने जा रही है। मामला बढ़ता देख मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा कि ये खबरें गलत हैं और ऐसे किसी प्रतिबंध का सवाल ही नहीं उठता। चैनल ने इस स्तर पर झूठ पकउ़े जाने पर अपनी गलती मानकर खेद दिखा दिया लेकिन यकीनन कुछ मीडिया संस्थान जानबूझकर गलत खबरें फैलाने में लगे हुए हैं और तो और सरकारी तौर पर होने वाले फेक्टचेक में रोज फर्जी खबरें गिना देने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
